घोड़े ने महिला की जान ली
पाकबड़ा। आवारा घोड़े ने भाड़ली गांव में बुजुर्ग महिला की जान ले ली। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ली गांव में कादरी (55) पत्नी सुबराती जंगल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक घोड़ा दौड़ता हुआ आया। घोड़े को तेज आता देख लोगों में भगदड़ मच गई। महिला कादरी को घोड़े ने अपनी चपेट में ले लिया। घोड़ा काफी दूर तक कादरी को घिसटता हुआ लेकर दौड़ता गया। लोगों ने शोर गुल करके घोड़े को भगाना चाहा, लेकिन घोड़ा बमुश्किल हटा। जब तक महिला कादरी काफी लहूलुहान हो चुकी थी। लोग आनन फानन में घायल कादरी को निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने महिला कादरी को देखकर मृत घोषित कर दिया। कादरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद