फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्र को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, दो होमगार्ड गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रंगदारी मांगी
विज्ञापन

विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद में कार ड्राइव कर रहे मेडिकल छात्र को पांच होमगार्डाें ने पकड़ लिया। छात्र को होमगार्डों ने धमकाया कि उसके साथ कार में लड़की थी। जिसे उसने भगा दिया। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए छात्र को जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दो होमगार्डाें को पकड़ लिया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

दिल्ली के पटेल नगर निवासी आदित्य चढ्डा पुत्र विजय चढ्डा दिल्ली रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। आदित्य मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्लाजा में किराये पर रहता है। सोमवार को आदित्य की मां रीता और उसके मामा उससे मिलने आए थे।  खाना खाने के बाद आदित्य अपने मामा की कार से अपने दोस्त को इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय वह नया मुरादाबाद में कार ड्राइव करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पांच होमगार्ड पहुंच गए। उन्होंने छात्र को पकड़ लिया। उसकी कार की तलाश ली। जिसमें युवती की चप्पल मिलीं। इसके होमगार्ड भड़क गए। उन्होंने कहा कि उसके साथ कार में युवती थी। अश्लीलता का आरोप लगाते हुए छात्र को जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उससे रकम मांगने लगे। छात्र ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है। वह अपनी मां से रकम मंगवा सकता है। छात्र की मां और उसके मामा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


मझोला पुलिस ने घेराबंदी कर दो होमगार्ड पकड़ लिए। जबकि तीन होमगार्ड फरार हो गए। पकड़े गए होमगार्ड चंद्र भूषण उपाध्याय पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी आशियाना कालोनी कांठ रोड और मुमताज पुत्र शफीक निवासी यूसुफपुर नगलिया थाना पाकबड़ा हैं। इंस्पेक्टर मझोला नवरतन गौतम ने बताया कि छात्र की मां रीता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों होमगार्ड जेल में भेज दिए गए हैं। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें