ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में होली की रंगों की चौपाई बुधवार को नौ स्थानों से निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने रंग की होली को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंगलवार शाम को डेढ़ सेक्शन पीएससी सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठाकुरद्वारा पहुंच गई है। जिन्हें संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। उधर एसडीएम प्रीति सिंह ने होली के रंग के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटा है। उनमें अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों सहित नौ स्थानों पर रंगों की होली की चौपाई निकाली जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी। ड्रोन कैमरे से भी चौपाई के जुलूस के पर नजर रखी जाएगी। ठाकुरद्वारा नगर में सुबह 10:00 बजे नगर के मोहल्ला पीपलटोला और बाजार गंज से होली की सामूहिक चौपाई निकाली जाएगी। दोनों का मिलन कोतवाली पर होगा।