ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के काशीपुर से राजवीर सिंह यादव (45) लापता हो गए हैं। उनकी तलाश में मंगलवार को परिजन कोतवाली ठाकुरद्वारा में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया कि राजवीर सिंह दो मार्च से बिना बताए घर से चले गए हैं। उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने ठाकुरद्वारा पुलिस से राजवीर सिंह की तलाश में सहयोग मांगा। पुलिस में तलाश में सहयोग का आश्वासन दिया।फोटो 9 लापता राजवीर सिंह यादव