फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में 1529 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 1529 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। रमजान माह के बीच इस बार होली त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। पुलिस ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। होलिका दहन के दौरान प्रत्येक जगह पुलिस कर्मियों को तैनात करने की तैयार की गई है।
विज्ञापन

इस बार होलिका दहन के दौरान प्रत्येक होलिका स्थल पर कम से कम एक सिपाही, होमगार्ड या पीआरडी जवान मौजूद रहे। थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही ने अपने अपने क्षेत्रों के होलिका दहन स्थल देख लिए हैं। इसका डाटा ऑनलाइन भी अपलोड किया गया है। यक्ष एप पर भी इन होलिका दहन स्थल और वहां रहने वाले आस पड़ोस के लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी एप पर डाउन लोड किए हैं। इसके अलावा जिले में 26 क्यूआरटी का भी गठन किया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि होली को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध लोगों की निगरानी कराए0
-
एकादशी शोभायात्रा के लिए पुलिस तैनात
मुरादाबाद। शहर में शुक्रवार को रंग एकादशी पर शोभायात्रा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मुगलपुरा, कोतवाली और सिविल लाइंस क्षेत्र में शोभायात्रा निकलेगी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस दौरान दो सीओ, छह थाना प्रभारी, तीन इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 66 मुख्य आरक्षी और सिपाही और 19 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें