फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज चंडीगढ़ से मुरादाबाद होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली से दो दिन पहले रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से मुरादाबाद होकर बिहार के कटिहार जिले तक चलेगी। इसमें स्लीपर व जनरल कोच होंगे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04508) चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस 12 मार्च को चलेगी। 13 मार्च की सुबह 3:22 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में 14 मार्च को कटिहार से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। 15 मार्च की सुबह 9:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। बरेली स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें