मुरादाबाद में सीवर लाइन बिछाने का ठेका एन एंड टी कंपनी के पास है। करीब तीन साल पहले सीवर लाइन में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी जब सीवर लाइन में गिरने वाले लोगों के शव नहीं मिले थे तो आर्मी को बुलाना पड़ा था।
इस घटना के बाद लंबे समय तक सीवर लाइन का काम शहर में बंद हो गया था। अब फिर से उसी बदनाम कंपनी को सीवर लाइन बिछाने का ठेका दे दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर जेसीबी से जल निगम की पाइप लाइन फट गई है।
जिससे पूरे इलाके में पानी भर गया है। दुकानों और घरों तक पानी भर गया। देर शाम जलकल कर्मियों ने पाइप लाइन की मरम्मत कर दी। शुक्रवार दिन में लोगों जीएमडी रोड से गुजरने में जाम का सामना करना पड़ा। जबकि बुधबाजार, टाउन हाल सहित अन्य जगहों पर पहले ही सीवर की खुदाई के बाद सड़क वैसे ही छोड़ दी गई है।
इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैै। वहीं शाम साढ़े सात बजे के करीब उसी जगह पर दोबारा पाइप लाइन फट गई। वाटर लीकेज से सड़क पर पानी भर गया। जीएम जलकल एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर देर रात पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई।