फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में हर्षोल्लास से निकला होली की चौपाई का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में होली का त्योहार परंपरागत तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर घरों में होली पर विशेष रूप से गुझिया, मिठाई व नमकीन आदि परोसी गई।
विज्ञापन


बुधवार को कुंदरकी नगर में मोहल्ला सादात पश्चिमी में श्री काली माता के मंदिर से होली की चौपाई का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकला। जुलूस नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ बस स्टैंड पर पहुंचा और उसके बाद नगर के ही मोहल्ला कायस्थान में पीपल चौक के पास पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान डीजे पर निकल रहे होली के गीतों की धुनों पर युवाओं की टोलियां थिरकती नजर आईं। जुलूस में हिंदू समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को पुलिस फोर्स तैनात रही।
वहीं हरियाना, तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, शेखूपुर खास, सराय पंजू, सीलपुर, नगला सालार, फरहेदी, नानपुर, हुसैनपुर, छिरावली, मझोली खास, जैतपुर पट्टी, चांदपुर मंगोल, भीकनपुर कुलवाड़ा, ईंधनपुर नगला, जैतिया फिरोजपुर, बांहपुर, चिड़ियाठेर, कुतुबपुर अज्जू, पंडिया, भैसोड़, कादलपुर मस्ती, रायबनगला, बसेरा खास, नैय्याखेड़ा, खनूपूरा, मौसमपुर, हाशा नगला, चकहबीबपुर, अब्दुल्लापुर, ऊंचाकानी, डोमघर, इमरतपुर, सौंदा, बाछल भूड़, मोहन तख्तपुर आदि गांवों में होली का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को पुलिस में गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या चार से लेकर छह तक भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें