मुरादाबाद के अगवानपुर में तीन हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। पुलिस हर बार सत्यापन के बाद उनकी लापता की रिपोर्ट लगा देती है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर, काजीपुरा, विशनपुर और शेरुआ धर्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस की लिस्ट में शामिल 12 हिस्ट्रीशीटर चेकिंग के दौरान अपने घरों में उपस्थिति पाए गए। जिनको शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की हिदायत दी गई।
जबकि मोहसिन निवासी कुरैशियान अगवानपुर गोकशी और पुलिस से मुठभेड़ के मामले में जेल में बंद है। बदमाश शाकिर , निवासी सराय फारुख अगवानपुर,अमजद, निवासी विशनपुर भीमाठेर और शाकिरनिवासी पेपर मिल चौराहा अगवानपुर अपने घरों पर नहीं मिले।
पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश 2018 के पहले से लापता है। इस दौरान पुलिस चौकी या थाने पर उनकी एक बार भी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस ने इस बार भी तीनों लापता बदमाशों के लापता होने की रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को भेज दी है।