फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिप्टी रेंजर को धमकी देने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छह दिन पहले डिप्टी वन रेंजर को धमकी देने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलाउद्दीन उर्फ पिद्दी निवासी मोहल्ला विद्दाशाह उमरी कलां को पुलिस ने कांठ थाना क्षेत्र के अमरोहा रोड स्थित गांगन नदी के समीप बंद पड़े खंडहर नुमा कालेज के पास से 614 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए सलाउद्दीन उर्फ पिद्दी पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह से फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। डिप्टी रेंजर ने कांठ थाने में एक दिसंबर को सलाउद्दीन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ कई संगीन आरोपों में अभियोग पंजीकृत कराया था। एफआईआर के अनुसार डिप्टी रेंजर चोरी से काटे गए पेड़ों की जांच करने उमरी कलां गए थे। जहां पेड़ काटने में सलाउद्दीन का नाम सामने आया था। आरोप था कि इसी को लेकर उसने डिप्टी रेंजर से फोन पर गाली-गलौज, अभद्रता करते हुए जान से मारने व उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने केस से संबंधित एक महिला को तो शुक्रवार को ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया था। सलाउद्दीन उर्फ पिद्दी कांठ थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। उस पर कांठ और छजलैट थानों में आर्म्स, आबकारी, लूट, चोरी, वन अधिनियम सहित 11 अiपराधिक मामले बताए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें