फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार दोपहर बिलारी नगर में कई हिंदू संगठनों के अनेक कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में नगर में हाईवे स्थित गांधी पार्क पहुंचकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद युनुस का पुतला फूंका। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित प्राचीन गंमा देवत मंदिर पर हिंदू संगठनों के अनेक कार्यकर्ता इकट्ठा हुए यहां से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला हाथ में लेकर नगर में झंडा चौक, रैली चौक, नेहरू चौक, नई सड़क आदि में होकर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। गांधी पार्क चौराहे पर पहुंचने पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज के साथ हो रहे अत्याचार और निर्दोष हिंदू। युवकों की हत्या होने की घटनाओं पर कड़ा रोष जताया केंद्र सरकार से मांग की कि भारत में अवैध रूप से रह रहे। बंगलादेशियों की पहचान कराकर उन्हें वापस भेजा जाए, केंद्र सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए मांग भी उठाए। विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने का कार्यक्रम में आर्य समाज बिलारी के प्रधान सुनील आर्य, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत कार्यालय प्रमुख सिद्धार्थ शेखर के अलावा छवि राज चावला, गोविन्द शर्मा, जसवंत सिंह, विशाल कुमार,सचिन कुमार, आकाश शर्मा, मोनू शर्मा, विशाल कवात्रा आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या चार और पांच भेजे गए हैं,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें