फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज ने जीती अंतरमहाविद्यालयीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज की ओर से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कड़े मुकाबले के बाद हिंदू कॉलेज की टीम ने अंतरमहाविद्यालयीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत ली। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. एसएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन से समाज को जवाब देना सीखें। खेल समाज में लैंगिक समानता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल में अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो कि हमें अनुशासित जीवन जीने का तरीका बताता है। प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के बीच खेला गया, जिसमें विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल बरेली कॉलेज बरेली और हिंदू कालेज के बीच खेला गया, जिसमें बरेली कॉलेज बरेली को हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल मुकाबला हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली कैंपस के बीच खेला गया, जिसमें विश्वविद्यालय कैंपस को परास्त कर हिंदू कॉलेज ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय नामित पर्यवेक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अर्चना राठौर, विश्वविद्यालय द्वारा नामित विशेषज्ञ डॉ. मंजू, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. मनीष भट्ट, पंकज सिंह, डॉ. धनंजय शरण, डॉ. अमित वैश्य, डॉ. चंद्रजीत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें