फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टूटा रिकार्ड, एक साल में अब तक के सर्वाधित 387 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
मुरादाबाद में कोरोना जांच को सैंपल देते लोग - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की तेज चाल से जिले में भूचाल सा आ गया है। कोरोना का अब तक का सारा रिकार्ड टूट गया। जिले में पहली बार कोरोना ने तिहरा शतक लगा दिया। बुधवार को जिले में सर्वाधिक 387 संक्रमित मरीज मिल। ये आंकड़ा मार्च 2020 से 14 अप्रैल 2021 तक का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले सितंबर 2020 में सबसे अधिक 284 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं टीएमयू में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पहला संक्रमित मरीज मार्च 2020 में मिला था। इसके बाद महीने दर महीने पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती चली गई। संक्रमित मरीजों की संख्या में फरवरी 2021 में गिरावट आई। जिले में सबसे कम 33 संक्रमित मिले। लेकिन इस साल मार्च में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार ने अप्रैल में सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बुधवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 387 लोग संक्रमित पाए गए। जो संक्रमण काल की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले सर्वाधिक संक्रमित मरीजों की संख्या 284 थी। ये पॉजिटिव मरीज सितंबर 2020 में मिले। बुधवार को संक्रमित मरीजों में एक ही परिवार के तीन सदस्य, डाक्टर, एडीएम सिटी का ड्राइवर शामिल हैं। वहीं टीएमयू में इलाज के दौरान 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला रामगंगा विहार की रहने वाली है। उसे 12 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक कोरोना से दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1415 हो गई है। पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 13587 पहुंच गया है।
एक साथ आई चार दिन की पेंडिंग रिपोर्ट
मुरादाबाद। जिले में कुछ दिनों से रिपोर्ट पेंडिंग चल रही थी। बुधवार को चार दिन की पेडिंग रिपोर्ट एक साथ आई। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल आ गया। ये पेंडिंग रिपोर्ट 8, 9, 10, 11 अप्रैल की थी।
विज्ञापन

एक ही दिन लगा दोहरा और तिहरा शतक
मुरादाबाद। जिले में एक ही दिन में दोहरा और तिहरा शतक लगा। बुधवार को जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। इस मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। वहीं एक दिन में 387 पॉजिटिव केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें