फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मौत बनकर पैर में उलझी हाईटेंशन लाइन, सिस्टम की लापरवाही से किशोर की मौत, ईद की खुशियां गम में बदली

Fri, 12 Apr 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

हाईटेंशन लाइन के तार के टूटने से उसकी चपेट में आए एक किशोर की जान चली गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कुंदरकी में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरों को रोशन करने वाली विद्युत निगम की लाइनों में लगी लापरवाही जंक ने 17 वर्षीय हसन के परिवार में अंधेरा भर दिया। खंभे से टूटकर खेत में गिरी हाईटेंशन लाइन को घंटों न हटाने और विद्युतापूर्ति न रोकने से हसन की जान चली गई।

विज्ञापन


बुधवार की रात हसन दोस्तों के साथ चांद रात की खुशियां साझा करने घर से निकला था। खेत से गुजरते समय पहले से पड़ा टूटा तार पांव में उलझ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हसन कुंदरकी में पैंठ बाजार का रहने वाला था।

पिता मोहम्मद आसिम की कोरोना काल में मौत हो गई थी। अपने घर को आर्थिक मजबूती देने के लिए उनसे बालिग होने से पहले ही निजी बस पर हेल्पर की नौकरी कर ली थी। बृहस्पतिवार को ईद मनाने का फैसला स्पष्ट हो जाने पर बुधवार को चांद रात के समय अपने दोस्तों से मुलाकात की बात कहकर वह रात नौ बजे घर से निकला था।
विज्ञापन


मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में पैर उलझने से तेज करंट के कारण वह गिरा तो फिर उठ न सका।  उसकी मौत की खबर सिर्फ परिजनों ही नहीं बल्कि मोहल्ले की ईद की खुशियों पर भारी पड़ गई।

शुक्रवार को उससे जुड़े तमाम लोगों ने ईद का त्योहार खामोशी से रस्म अदायगी की तरह मनाया। परेशान लोग विद्युत निगम की अव्यवस्थाओं और लापरवाही पर सवाल उठाते रहे। इस तरह की चर्चाओं में जानकारों ने कहा कि अगर हाईटेंशन लाइन के नीचे न्यूट्रल तारों की गार्डिंग होती तो हसन के घर भी ईद की खुशियां नजर आतीं।

सुबह मिली मौत की खबर

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ईद से पहले बुधवार रात दोस्तों से मिलने और घूमने निकला हसन पूरी रात नहीं लौटा। चांद रात में अक्सर युवाओं के पूरी रात घूमने की प्रवृत्ति होने के कारण परिजनों ने माना कि दोस्तों के साथ होगा। बृहस्पतिवार सुबह राहगीर ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के शिनाख्त कराने के प्रयासों के दौरान उसकी मौत की जानकारी परिजनों तक पहुंची।

14 अप्रैल को आनी है बहन की बरात

हसन की बड़ी बहन फात्मा की शादी तय हो चुकी है। क्षेत्र के गांव तेवरखास से 14 अप्रैल को बरात आने का कार्यक्रम तय है। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का हसन बहन की शादी की तैयारियों में लगा था। मां को भी बेटे से हसन से भविष्य को लेकर तमाम उम्मीदें थीं। एक हादसे ने पूरे परिवार के सपनों पर बिजली गिरा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें