फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमित शाह आज बुद्धि विहार के मंच से भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बुद्धि विहार स्थित मंच से मुरादाबाद और संभल लोकसभा प्रत्याशियों के लिए हुंकार भरेंगे। भाजपा नेताओं का मानना है कि केंद्रीय गृह मंत्री मंडल में पार्टी के लिए एक दिशा तक करेंगे। जनसभा से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और प्रदेश के सह प्रभारी सांसद रमेश बिधूड़ी ने रैली की तैयारियों जायजा लिया।
विज्ञापन

बुद्धि विहार में केंद्रीय गृह मंत्री के लिए करीब 80 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा और आठ फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। 45 फीट स्थान डी के लिए छोड़ा गया है। दो दर्शक दीर्घा बनाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक कर शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के संबंध में जानकारी ली। इस कार्य के लिए नगर विधायक रितेश गुप्ता और भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली स्थल पर मंच और दर्शक दीर्घा तैयार हो गई है। दिल्ली से आई सिक्योरिटी टीम ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। इधर लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रमेश विधूड़ी ने बृहस्पतिवार की शाम जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा महानगर संगठन प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुरादाबाद और संभल लोकसभा की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।
सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा कि इस रैली को सभी लोगों को मिलजुल कर सफल बनाना है। रैली में प्रत्येक बूथ का मतदाता पहुंचना चाहिए। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता,सह प्रभारी ओमवीर खड्गवंशी, मेयर विनोद अग्रवाल, राजन विश्नोई, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता और राहुल सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें