छात्रा की हालत खराब होने पर युवकों ने उसे बेहोशी की हालत में एक ई-रिक्शा में बैठाकर चालक से उसके गांव छोड़ने के लिए कहा। चालक छात्रा को गांव के रास्ते पर ही छोड़कर भाग निकला। छात्रा को बदहवास हालत में देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन छात्रा को बेहोशी की हालत में कांठ के निजी अस्पताल में लेकर गए। बृहस्पतिवार की शाम छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने बिट्टू और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया है। आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे।
दुष्कर्म की शिकार छात्रा के परिजनों ने घटना की पहले सूचना नहीं दी थी। पुलिस को अन्य व्यक्ति से सूचना मिली थी। परिजनों से तहरीर मांगी गई। इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र
ही आरोपी पकड़े जाएंगे। - डॉ. गणेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कांठ