मुरादाबाद में मार्क ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में आग से बचाव, बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, हवाई हमले से बचाव आदि की जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की जानकारी देने का अभ्यास कराया। मॉक ड्रिल में नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम, एसडीएम संत दास पंवार, अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह, तहसीलदार अंजली सिंह, डीएसएम इंटर कॉलेज प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, ईओ नगर पंचायत प्रियंका आदि रहे।