फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झमाझम बारिश से लबालब हुई सड़कें, गली कूचों में भरा पानी

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार की रात कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में झमाझम बारिश हुई तो कुछ ही देर की बारिश में सड़कों से लेकर गली कूचे भी पानी से लबालब हो गए। बारिश रुकने के बाद भी राहगीर जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए। नगर के मोहल्ला नूरूल्ला, लाइनपार, सादात पश्चिमी, पैंठ बाजार और नवविकसित कॉलोनियों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। लोगों का कहना था कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या गहराती जा रही है लेकिन जिम्मेदार समाधान कराने को गंभीरता ही नहीं दिखा रहे हैं जिससे जनता परेशानी का सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें