कुंदरकी। बुधवार की दोपहर में झमाझम बारिश हुई तो कुछ ही देर में सड़कें और गली कूचे पानी से लबालब हुए लेकिन बारिश के बाद जलनिकासी में देरी होने से नगर पैंठ बाजार रोड पर गंदा पानी जमा हो गया और पानी के साथ नालों की फंसी गंदगी भी ऊपर आ गई। व्यापारी अपने दुकानों के सामने जमा गंदगी को समेटते नजर आए। जैसे ही बारिश रूकी तो लोगों को राहत मिल सकी। साथ ही वार्ड संख्या पांच की सभासद सदफ नाज के आवास को जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव नजर आया जिससे मोहल्ले के बाशिंदों को पानी का सामना करना पड़ा। जलनिकासी ठीक से नहीं होने ही वजह से पैंठ बाजार रोड और सटे गली कूचों में जलभराव हो जाता है जिसकी वजह से गंदे पानी से राहगीर गुजरने को मजबूर हुए हैं। अब्दुल रहमान, एजाज, दानिश अली आदि लोगों का कहना था कि जब नालों की तली झाड़ सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होती है तब तक समस्या गहराती रहेगी लेकिन समस्या का समाधान कराने को जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
फोटो संख्या एक से लेकर छह तक भेजे गए हैं।
अहलादपुर में तालाब ओवरफ्लो, रास्तों में जलभराव
कुंदरकी। कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहलादपुर में 16 बीघा का तालाब ओवरफ्लो हो गया जिसकी वजह से गांव के पांच मुख्य रास्तों पर जलभराव है। हालत यह है कि जलभराव के साथ गंदगी पसरी हुई। बुधवार को बारिश के बाद ग्रामीणों के घरों के मुहाने और संकरी गलियों में भी गंदा पानी जमा हो रहा है जिससे गांव की 5 हजार की आबादी को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अहलादपुर में आम रास्तों और घरों के मुहाने पर जलभराव और गंदगी स्वच्छता अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को आइना दिखा रहा है। ग्राम प्रधान मोहम्मद कासिम सैफी का कहना है कि जब तक तालाब की पानी निकालने के बाद उसकी खुदाई नहीं होती तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है इसके लिए उच्च अधिकारियों को मांग पत्र दे चुके है और निरीक्षण भी किया जा चुका है लेकिन आश्वासन के अलावा कोई भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
फोटो संख्या सात से लेकर नौ तक भेजे गए हैं।