फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आधी रात से दोपहर तक जमकर बारिश से खेत जलमग्न

Sat, 11 Jul 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से शुक्रवार दोपहर तक बिलारी क्षेत्र में जमकर बारिश होने से किसानों के खेत जलमग्न हो गए और तालाब भी उफना गए। अधिक बारिश होने से देहात इलाके में धान की रोपाई में तेजी आ गई। उधर लगातार बारिश होने की वजह से बिलारी और सहसपुर में कई सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इस सीजन में शुक्रवार सुबह मानसूनी बारिश कई घंटे तक लगातार होने से किसानों की धान, गन्ना और हरे चारे की फसल को लाभ हुआ। अधिक बारिश से क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि मानसूनी बारिश में देरी की वजह से अनेक किसानों ने तो अपने खेतों में निजी विद्युत नलकूप चलाकर धान की रोपाई कर ली थी लेकिन जो किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे उन्होंने शुक्रवार सुबह की तेज बारिश का सही फायदा उठाया और खेतों में बारिश का पानी भरते ही धान की रोपाई शुरू कर दी।
बिलारी नगर के नई सड़क, पैंठ बाजार और पुराना डाकखाना रोड इलाके में सड़क पर बारिश के पानी से कई घंटे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। भाजपा के पूर्व नगर मंडलाध्यक्ष और व्यापारी नेता के के गुप्ता ने बताया कि तहसील और नगरपालिका प्रशासन से बार बार शिकायत करने के बाद भी नई सड़क इलाके में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर क्षेत्र के सहसपुर गांव में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पश्चिम की साइड में लगभग 50 मीटर लंबाई तक दुकानों के आगे बारिश का पानी भरा रहा। हाईवे के किनारे पर लगातार जलभराव से आने जाने वालों को भी काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


बारिश होने की वजह से स्थानीय वकीलों ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा। बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह के समय बारिश होने की वजह से वादकारियों के न आने के कारण वकीलों ने सभी स्थानीय अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा था। शुक्रवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह से लगातार तेज बारिश होने की वजह से वादकारी अपने मुकदमों की पैरवी के लिए तहसील कार्यालय नहीं आ सकेंगे। ऐसी स्थिति में अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाना जरूरी है। बार एसोसिएशन के पारित प्रस्ताव की प्रति तहसील की सभी अदालतों में भेज दी गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें