जिसमें महानगर के 10 मंडलों में 1560 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।सभी स्वास्थ्य मेलों में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों व पार्षदों ने मौजूद रह कर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, जिला अस्पताल पर, महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन कंजरी सराय में, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल नया गांव मानसरोवर स्कूल स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिवस पर संगठन द्वारा 17 सितंबर से दो अक्तूूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुरादाबाद। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा महानगर इकाई द्वारा जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 24 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर के 10 मंडलों में 1560 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
सभी स्वास्थ्य मेलों में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों व पार्षदों ने मौजूद रह कर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने महानगर के टाउनहॉल स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। ताजपुर ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, जिला अस्पताल पर, महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन कंजरी सराय में, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल नया गांव मानसरोवर स्कूल स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिवस पर संगठन द्वारा 17 सितंबर से दो अक्तूूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।