फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सार

कटघर महबुल्लागंज निवासी संजीव उर्फ बाबू को उसके साथी ही घर से बुलाकर रामपुर जिले के रामगंगा नदी पर ले गए थे।आरोपियों ने बताया कि नशे में विवाद होने के बाद उन्होंने अचानक संजीव को ढकेल दिया था।परिजनों के काफी ढूंढने के बावजूद संजीव का पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कटघर महबुल्लागंज निवासी संजीव उर्फ बाबू को उसके साथी ही घर से बुलाकर रामपुर जिले के रामगंगा नदी पर ले गए थे। स्नान करने के बहाने दोस्तों ने संजीव को नदी में ढकेल दिया और उसकी मौत हो गई। कटघर पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद दोनों दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि नशे में विवाद होने के बाद उन्होंने अचानक संजीव को ढकेल दिया था।
विज्ञापन

महबुल्लागंज निवासी पेंटर और पीतल कारीगर संजीव उर्फ बाबू दो सितंबर से लापता था। परिजनों के काफी ढूंढने के बावजूद संजीव का पता नहीं चल रहा था। संजीव के पिता धर्मपाल ने 12 सितंबर को कटघर थाने में बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि गोविंदनगर निवासी सनी दिवाकर उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। शुक्रवार को परिजनों को जानकारी मिली कि 11 सितंबर को रामपुर जिले के पटवाई स्थित रामगंगा नदी में एक कंकाल मिला है। पिता अपनी बेटियों के साथ कंकाल की शिनाख्त करने के लिए पटवाई थाने में पहुंचा। पुलिस ने उनको कंकाल के समीप से बरामद, जूते, घड़ी और बेल्ट को दिखाई। परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त संजीव उर्फ बाबू के रुप में की। परिजनों के आरोपों के आधार पर कटघर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 आईपीसी बढ़ा दी।
जांच के बाद पुलिस ने पाया कि सनी दिवाकर के साथ लोनिवि सरकारी आवास में रहने वाला गौरव भी घटना में शामिल था। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने दोनों आरोपियों को उनके घर से रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी सनी और गौरव ने बताया कि शराब पीने के बाद उनका संजीव से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर दोनों ने संजीव को रामगंगा नदी में ढकेल दिया और उसकी पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों घर आकर रहने लगे और किसी को संजीव के बारे में नहीं बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें