गर्मी बढ़ा रही बीपी, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज
गर्मी के कारण लोगों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक गर्मी के कारण दिमाग में कैटीकॉलामीन ज्यादा सक्रिय हो जाता है। इसके कारण दिमाग की तापमान नियंत्रण क्षमता खराब हो जाती है।
इसके कारण घबराहट, सांस फूलना, नाक से खून आना आदि लक्षण मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने भी यही बताया। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर के कई मरीज रोजाना आ रहे हैं। इसके अलावा डायरिया व फूड पॉयजनिंग के मरीज हैं।