फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 29 सितंबर को सुनाई होगी।
विज्ञापन

कटघर थाने में शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी सिन्हा से एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा गया था।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था लेकिन अंत समय में सोनाक्षी और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में की जा रही है। बुधवार को पत्रावली अदालत में पेश की गई लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें