फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में टली सुनवाई, 29 सितंबर मिली अगली तारीख

Wed, 30 Aug 2023 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाने में शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 29 सितंबर को सुनाई होगी।

विज्ञापन


कटघर थाने में शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी सिंहा से एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा गया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था, जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। 
विज्ञापन


इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में की जा रही है। बुधवार को पत्रावली अदालत में पेश की गई लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें