हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को जिला प्रशासन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। जिसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आई थीं।
कार्यक्रम में डांस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया था। जिसमें कई दर्शक घायल हो गए थे। इस परिवाद की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अवकाश पर थे। जिस कारण परिवाद में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 15 नवंबर को सुनवाई होगी।