मुरादाबाद। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के मामले में परिवादी ने अदालत में स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
हरियाणा की डांसर सपना चौधरी मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को आईं थीं। यहां कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इस दौरान कई दर्शक चोटिल हो गए थे। इस मामले में परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद दाखिल किया। इसकी सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश की अदालत में की जा रही है। मंगलवार को परिवादी ने स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया। इस प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है। संवाद