फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में टली सुनवाई, चल रही है अधिवक्ताओं की हड़ताल

Tue, 06 Sep 2022 12:40 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को एक कार्यक्रम में बुलाने के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और गबन के मुकदमे में सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल और न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में तीन अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को एक कार्यक्रम में बुलाने के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी।

इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण सोनाक्षी सिन्हा और अन्य आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा के अधिवक्ता अनुराग भटनागर ने बताया कि सोमवार को मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जानी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में तीन अक्तूबर तारीख लगा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें