फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में शनिवार को वादी की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए तीन सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी एवं इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर वादी प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द कहने पर प्रमोद शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कराया था। इस मामले में शनिवार को सुनवाई होनी थी। प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि वादी की तबीयत खराब हो जाने के कारण शनिवार को स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए तीन सितंबर की तारीख लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें