फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द खुलेंगे हेल्थ वेलनस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब शहर के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर के नजदीक ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इलाज की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर में 30 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य के रूप में संचालित 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संख्या अब बढ़कर 52 हो जाएगी। यह नए सेंटर करीब 15 से 30 हजार की आबादी पर तैयार होंगे।
जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार ने बताया कि इसी सप्ताह डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ इस संबंध में मीटिंग होगी। शहर में 30 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को खोलने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यह सेंटर घर से महज तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर होंगे। लगभग 15 से 30 हजार की आबादी पर एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। शहर की लगभग साढ़े चार लाख लोगों की आबादी इससे लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें