फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अश्व मोंटीना, ब्लैक ब्यूटी, अनंत और गुलाब छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान चल रही 24 वीं वार्षिक अश्वारोहण प्रतियोगिता में मुरादाबाद के अश्व मोंटीना, ब्लैक ब्यूटी और अनंत छा गए हैं। सोमवार को भी तीनों अश्व ने सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को रिले कॉम्पीटशन, मिडले रिले, शो जंपिंग मीडियम नार्मल स्पर्धा आयोजित की गईं। रिले कंपटीशन में मुरादाबाद के वीर सिंह ने अपने अश्व मोंटीना, मुकेश बाबू ने अश्व गुलाब के साथ पहला, प्रेम बाबू ने अपने अश्व ब्लैक ब्यूटी पर, राज नरेश ने अपने अश्व अनंत पर दूसरा,रजनीश कुमार यादव ने अपने अश्व पोरन पर, दिलशाद अहमद ने अपने अश्व राठौर पर तीसरे और हिमांशु कुमार ने अपने अश्व शेरू पर, विजय सिंह ने अपने अश्व दक्ष पर सवार होकर चौथा स्थान हासिल किया। मिडले रिले प्रतियोगिता में मुरादाबाद, आगरा जोन, लखनऊ, बरेली, कानपुर जोन के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुरादाबाद के रजनीश कुमार यादव ने अपने अश्व पोरस पर, वीर सिंह ने अपने अश्व प्रबल पर, दिलशाद अहमद ने अपने अश्व मोंटीना पर पहला, राजनरेश ने अपने अश्व अनंत पर, प्रेम बाबू ने अपने अश्व ब्लैक ब्यूटी पर, मुकेश बाबू ने अपने अश्व गुलाब पर दूसरा, बरेली के भगवती प्रसाद ने अपने अश्व जैकी पर, विजय सिंह ने अपने अश्व दक्ष पर, अशोक कुमार ने अपने अश्व नेलशन पर सवार होकर तीसरा और कानपुर जोन के अशोक कुमार ने अपने अश्व हिमालय पर, मोहित राना ने अपने अश्व रुस्तम पर, अनुज कुमार ने अपने अश्व मयंक पर सवार होकर चौथा स्थान हासिल किया। पुलिस हार्स टेस्ट स्पर्धा में मुरादाबाद के मुकेश बाबू ने गुलाब पर पहला, प्रेम बाबू ने ब्लैक ब्यूटी पर दूसरा, वीर सिंह ने अपने मोंटीना पर सवार होकर तीसरा और विजय सिंह ने अपने अश्व दक्ष पर सवार होकर चौथा स्थान हासिल किया। शो जंपिंग मीडियम स्पर्धा में वीर सिंह ने मोंटीना पर सवार होकर पहला, प्रेम बाबू ने ब्लैक ब्यूटी पर दूसरा, राजनरेश ने अश्व अनंत पर तीसरा और विजय सिंह ने अश्व दक्ष पर सवार होकर चौथा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में रिटायर्ड कर्नल सुशील बलवाडा, रिटायर्ड कर्नल बीएस लाकरा, कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें