फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इब्राहीमपुर पीएचसी पर स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Tue, 08 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी के चलते सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल परिसर में ऊंची घास खड़ी होने से मच्छर पनप रहे हैं। अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर रात्रि में जरूरी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन




स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के प्रयासों से विधायक के पैतृक गांव मोहम्मद इब्राहीमपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने को प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिली। पीएचसी का नया भवन बनने के बाद लगभग दो साल पहले इस अस्पताल का संचालन शुरू हो गए। इब्राहीमपुर के आसपास के दस ग्रामों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने के लिए इस पीएचसी से जोड़ा गए। दो साल बीत जाने के बाद भी विभागीय मानक के हिसाब से इस पीएचसी पर स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है।



सीएचसी बिलारी के अधीन इब्राहीमपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट न होने और लैब टेक्निशियन न होने से मरीजों को जरूरत पड़ने पर उनके खून की जांच नहीं हो पाती। पीएचसी पर कोई स्वीपर या रात्रि चौकीदार न होने की वजह से अस्पताल परिसर में चारों ओर काफी ऊंची घास खड़ी हुई है। बारिश के मौसम में ऊंची घास खड़ी होने से बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो रहे हैं जो पीएचसी के अंदर तक पहुंच जाते हैं। पीएचसी के शौचालयों और हैंडबॉशेबिल की टोंटियों में अक्सर पानी नहीं आता है। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि कोई स्थायी स्वीपर या चौकीदार न होने की वजह से पानी का टैंक भरने हेतु निर्धारित समय में कोई सबमर्सिबल पंप नहीं चला पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें