मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा में शामिल ‘भोलों’ (कांवड़ियों) की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले की 19 स्थानों पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। शहरी क्षेत्र में नौ और ग्रामीण इलाकों में दस स्थानों पर एंबुलेंस रहेंगी। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आन कॉल विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे।
सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ रहती है। रविवार को ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़िये जल लेकर लौटेंगे। इस दौरान शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला रहेगा। इस दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले की 19 स्थानों पर एंबुलेंस रहेंगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन क ाल रहेंगे। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सीएचसी पीएचसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। 19 स्थानों पर एंबुलेंस लगाई गई है।