फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को मिलेगी हेल्थ बुकलेट

Tue, 12 Jul 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हेल्थ बुक
विज्ञापन
हज के पाक सफर पर जाने वाले आजमीनों को हेल्थ बुकलेट मिलेगी। बुकलेट में हजयात्रियों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री दर्ज होगी। शुगर, बीपी, ईसीजी, ब्लड ग्रुप के साथ पुरानी बीमारी का पूरा ब्योरा होगा। साथ ही टीकाकरण का डिटेल भी होगा। इस बुकलेट का इस्तेमाल सफर के दौरान किसी आजमीन की तबीयत बिगड़ने पर उसके इलाज में किया जाएगा। 
विज्ञापन


कई बार ऐसा होता है कि हजयात्रा के दौरान आजमीन बीमार पड़ जाते हैं। इसका कारण वहां का मौसम बनता है, जिसमें आजमीन आसानी से नहीं ढल पाते हैं। वहीं पुरानी बीमारी भी उमड़ पड़ती है। ऐसे हालात से निपटने के लिए इस बार आजमीनों को हेल्थ बुकलेट दी जाएगी।

बुकलेट में हजयात्रियों को किसी रजिस्टर्ड डाक्टर या डिस्टिक मेडिकल आफिसर से प्रमाणित अपनी मेडिकल हिस्ट्री दर्ज करनी होगी। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि बुकलेट में हजयात्री की हेल्थ रिपोर्ट होगी। शुगर, बीपी, ईसीजी के साथ टीकाकरण का विवरण होगा। इससे आपातकालीन स्थिति में आजमीन के इलाज में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेंटर से लगवानी होगी मोहर
मुरादाबाद। हेल्थ बुकलेट में आजीमनों को ट्रेनिंग का भी ब्योरा देना होगा। किस सेंटर में ट्रेनिंग मिली, ट्रेनर कौन था ये सब डिटेल देना होगा। ट्रेनिंग सेंटर से बुकलेट पर मोहर लगवाकर अप्रूव कराना होगा। 

टीके लग गए पहले, नहीं आई बुकलेट
मुरादाबाद। आजमीनों को टीका पहले ही लगाया जा चुका है। लेकिन अभी तक हेल्थ बुकलेट नहीं आई है। जिसे लेकर आजमीन पशोपेश में हैं। जबकि बुकलेट में टीकाकरण का पूरा विवरण देना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें