फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर में भारी चीज से वार कर की गई थी बुजुर्ग बहनों की हत्या

Sun, 02 Dec 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुरादाबाद- पानदरीबा के गुजराती मोहल्ले में दो बुजुर्ग बहनो की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रविवार को शवो का पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनों की हत्या सिर में किसी भारी चीज को मारने से हुई है, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी बताया गया है। वारदात करीब डेढ़ दिन पहले हुई है।
विज्ञापन


दोनों बहनों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। अब तक हत्यारोपी गिरफ्त से दूर हैं। बता दें कि गुजराती मोहल्ले में रहने वाली दो बुजुर्ग बहनो राजरानी (75) और कुसुम (72) का शुक्रवार सुबह दो मंजिला मकान में पहली मंजिल पर अलग अलग कमरों में शव मिला था।

अज्ञात के खिलाफ राजरानी के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार के लोग लूट के विरोध में दोनों बहनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घर से नकदी और जेवर लूटे गए हैं। जबकि पुलिस इसे सम्पती विवाद से जुड़ा मामला मानकर हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें