फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर अकादमी में ट्रेनिंग में भाग लेने आए दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। 29 अगस्त को पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुए 350 कांस्टेबल प्रशिक्षण के लिए आए हैं। इटावा के सैफई थानाक्षेत्र के नगला मियां गांव निवासी सर्वेश कुमार (50) भी प्रशिक्षण में भाग लेने आए हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा के थाना रकाबगंज में तैनात चल रही थी। बुधवार दोपहर इनडोर क्लास से बाहर निकले तो गैलरी में बेहोश होकर गिर गए। साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें