फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरः यतीमखाना प्रकरण में फरार चल रहा आजम खां का करीबी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 08:16 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण में फरार चल रहे हेड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कई मामलों में फरार चल रहा था। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास से पुलिस ने दबोच लिया। सपा सरकार में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला घोसियान में यतीमखाना प्रकरण हुआ था। यतीमखाने की जमीन से लोगों  के कब्जे हटवाए  गए थे। 

विज्ञापन


बाद में इस जमीन पर सपा सांसद आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद करीब डेढ़ साल पहले 12 रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। इसमें सांसद आजम खां और उनके करीबी रहे रिटायर्ड सीओ आले हसन खां को भी नामजद किया गया था। 

आजम खां के और भी कई करीबी इस प्रकरण में नामजद हैं। तत्कलीन सीओ आले हसन खां की टीम में रहे एसओजी के तत्कालीन कांस्टेबिल धर्मेन्द्र कुमार को भी नामजद किया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। धर्मेन्द्र कुमार ने अदालत में सरेंडर करने के लिए अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को कलक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर शहर कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल उसकी तैनाती शाहजहांपुर जनपद में है। एसपी शगुन गौतम ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तैनाती शाहजहांपुर में है और वह निलंबित चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें