फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएच इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक निलंबित

Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एसडीएच इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक पवन कुमार को प्रबंधक ने गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रबंधक ने जारी आदेश में पवन कुमार पर विद्यालय के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने, शिक्षकों एवं कर्मचारी से अवैध वसूली करने, मिड डे मील में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पांच जुलाई को प्रबंध समिति की बैठक हुई थी जिसमें प्रधान लिपिक पवन कुमार को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। प्रबंधक ने कहा है कि निलंबन काल के दौरान पवन कुमार कार्यालय में नहीं जाएंगे और पुस्तकालय में रहेंगे।
पवन कुमार पर लगे आरोपों की जांच के लिए सुधीर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है इसके सदस्य शालिनी अग्रवाल, प्रवक्ता नरेश कुमार और पाकेश कुमार बनाए गए। प्रबंधक ने निलंबन की सूचना डीआईओएस को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निलंबित प्रधान लिपिक पवन कुमार ने सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि निलंबन से पहले उन्हें नोटिस भी नहीं दिया गया। मिड डे मील से उनका कोई संबंध नहीं होता है। वह अपना पक्ष जांच समिति के समक्ष रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें