पुलिस लाइन में एसएसपी हेमराज मीणा ने पत्रकारों को बताया कि शहर में बाइक चोरी की कई घटनाओं के बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के निर्देश पर अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को गलशहीद पुलिस ने सूचना के आधार पर रामपुर जिले के मोहल्ला टंडोला मनिहारो वाली मस्जिद के पास रहने वाला कदीर पुत्र खलील को धर दबोचा। उसके साथ एक किशोर भी पकड़ा गया। कदीर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद की गई। पूछताछ से पता चला कि तीन माह पहले आरोपी कादिर की मुलाकात एक शादी समारोह में बाल अपचारी से हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर चार बाइक चुरा ली। 18 मई को बाल अपचारी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया।
इसके बाद अभियुक्त कादिर ने तीन बाइक शहर से अलग अलग स्थानों ने चुरा ली। दस जून को बाल अपचारी नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया तो दोनों चोरी की बाइक बेचने के लिए रामपुर जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने कदीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल अपचारी को निगरानी में रखा है। चोरी के मामले में सात केस गलशहीद, कोतवाली, कटघर और सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। गिरफ्तार करनेवाली टीम में थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी, उप निरीक्षक अमर मलिक, कृष्णपाल सिंह शामिल रहे।