फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला से किया निकाह

Thu, 06 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। खंडुआ गांव निवासी विवाहिता के पति ने उसे धोखा देकर मंगलवार को दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़ित विवहिता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है। खंडुआ निवासी ग्रामीण की बेटी की शादी लगभग चार साल पहले पाकबड़ा कस्बे में मोहल्ला बुध बाजार महलक रोड निवासी एक युवक से हुई है। विवाहिता के पास एक साल की बेटी है। विवाहिता की ओर से बिलारी पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह इन दिनों अपने मायके में आई हुई है। मंगलवार को उसके पति ने धोखा देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। मायके वालों ने फोन करके उसके पति से पूछा तब कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें