फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फेसबुक से जान पहचान बढ़ा कर महिला से बनाए शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पश्चिम बंगाल की महिला से कांठ क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर ली। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से साढ़े चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले कांठ के कासमपुर नया गांव निवासी अमीरुद्दीन ने फेसबुक के जरिए उससे जान-पहचान बढ़ाकर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उस अश्लील वीडियो की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे कई बार में नकद और ऑनलाइन माध्यम से साढ़े-चार लाख रुपये ऐंठ लिए। इसने शादी भी नहीं की। 18 जनवरी को उसे कांठ रोड पर बुलाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें