इसके जवाब में आयरा बोलती हैं, माशाल्लाह, माशाल्लाह... सीधा जन्नत में जाना चाहती हैं आप। संवाद के बाद बेटी अपनी मां को प्यार भी करती नजर आती हैं। फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 4.6 हजार लोगों ने लाइक किया।
वहीं, 92 लोगों ने कमेंट किए और 32 लोगों ने इसे आगे साझा किया। वीडियो में बेटी के साथ इस्तेमाल किए गए संवाद को लेकर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मनोरंजन बताते हुए हसीन जहां का समर्थन किया, जबकि आलोचना करने वालों ने सवाल उठाए कि बच्चों को इस तरह के कंटेंट का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है।
कई फॉलोअर्स ने बेटी को इस तरह की चर्चाओं और विवादों से दूर रखने की सलाह दी। इस तरह रील को लेकर हसीन जहां एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं।
शमी से विवाद के बाद अब राजनीति में भी आमने-सामने होने के संकेत
मोहम्मद शमी और हसीन जहां का विवाद वर्ष 2018 में सार्वजनिक रूप से सामने आया था। इसके बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। यह मामला समय-समय पर सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनता रहा है।
हाल ही में शमी की राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा की राजनीति में भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। शमी या उनके बड़े भाई हसीब अहमद के वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
इसके बाद हसीन जहां ने भी चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा था कि यदि शमी या उनके परिवार का कोई सदस्य अमरोहा से चुनाव लड़ता है तो वह भी उसके खिलाफ मैदान में उतरेंगी। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात भी कही थी।
इसके बाद 31 अक्तूबर को शमी ने हसीन जहां के चुनाव लड़ने के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिसे जहां से चुनाव लड़ना है, वह लड़े। उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि, शमी ने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी।