फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: 'शमी-फाइनल' के बाद हसीन जहां बोलीं- 'तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे', लिखा- प्योर लव

Thu, 16 Nov 2023 07:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सेमीफाइनल मैच में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद अगले ही दिन हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है, जो काफी चर्चा में है। हसीन जहां ने 'तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे' गाने पर रील बनाई है। 
विज्ञापन
हसीन जहां और भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप में मोहम्मद शमी अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। उन्हें विश्व कप 2023 का सबसे सफल गेंदबाज कहा जाए तो यह कम ही होगा। शमी अपनी गेंदबाजी से मैच दर मैच नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। महज छह मैचों में शमी 23 विकेट ले चुके हैं और विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं। शमी ने दो मैचों में पांच-पांच विकेट हासिल किए। सेमीफाइनल में तो खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लेकर न्यूजीलैंड की टीम को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। सेमीफाइनल मैच में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद अगले ही दिन हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है, जो काफी चर्चा में है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हसीन जहां ने 'तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे' गाने पर रील बनाई है। हसीन इस गाने की धुन पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही हैं। हसीन ने इस रील के कैप्शन में 'प्योर लव' लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग इस रील को शेयर कर रहे हैं और हर कोई इसे अलग-अलग तरह से ले रहा हैं। क्योंकि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच के रिश्ते से हर कोई वाकिफ है। इस रिश्ते की वजह से मोहम्मद शमी का निजी जीवन पिछले कुछ समय में काफी उथल-पुथल भरा रहा है। शमी इस रिश्ते की वजह से काफी तनाव झेल चुके हैं।
विज्ञापन

हसीन जहां की पोस्ट पर शमी के फैंस के कमेंट की आई बाढ़
हसीन जहां की पोस्ट में शमी के एक फैन ने लिखा अगला लक्ष्य 10 विकेट। एक दूसरे फैन ने लिखा शमी भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या। एक और यूजर ने लिखा- 'शमी रिस्पेक्ट बटन'। कुछ ने तो विकेट लेने के बाद शमी के सेलिब्रेशन से जुड़े वीडियो ही डाल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें