नया मुरादाबाद में डूडा के संविदाकर्मी हर्षित की हत्या नगर निगम की दुकान दिलाने के नाम पर ली गई पांच लाख रुपये की रकम के विवाद में की गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपी अभिषेक सैनी, शुभम ठाकुर, मो. वासित, अनमोल जाटव और राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शुभम और मो. वासित के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कबूला है कि हर्षित ठाकुर ने नगर निगम में दुकान दिलाने के लिए अभिषेक सैनी से पांच लाख रुपये ले लिए थे लेकिन उसे दुकान नहीं मिली। हर्षित रकम वापस नहीं कर रहा था।
आरोपियों की कार की तलाशी लेते एसपी सिटी रणविजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-10 निवासी महेंद्र सिंह का इकलौता बेटा हर्षित ठाकुर डूडा में संविदाकर्मी था। बुधवार रात वह अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उसके घर प्रकाश नगर लाइनपार में छोड़कर घर लौट रहा था।
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से करीब 100 मीटर दूर खड़ी वर्ना कार में ड्राइविंग सीट पर हर्षित की लाश मिली थी। उसे गर्दन के पास में गोली मारी गई थी। इसके बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि हमलावर कार से आए और ओवरटेक कर पहले लोहे की रॉड से हर्षित की कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी और गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज से हमलावरों की पहचान हो गई थी। शुक्रवार रात पुलिस टीमें नया मुरादाबाद में मौजूद थीं। इसी दौरान कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कार घेर ली। इसी बीच बदमाश कार से उतरकर भागने लगे।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस ने शुभम ठाकुर और मो. वासित के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि घेराबंदी कर अभिषेक सैनी, अनमोल जाटव, राहुल ठाकुर को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हर्षित ठाकुर ने अभिषेक से पांच लाख रुपये दुकान दिलाने के नाम पर लिए थे लेकिन दुकान न मिलने पर रुपये वापस नहीं कर रहा था।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उसकी हत्या की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि बुद्धि विहार निवासी शुभम ठाकुर और असालतपुरा निवासी मो. वासित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मझोला के गायत्री नगर निवासी अभिषेक सैनी, खुशहालपुर निवासी अनमोल जाटव, शाहजहांपुर जिले के कस्बा बंडा निवासी राहुल पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। राहुल पांडेय शुभम ठाकुर के गोदाम में रहता है।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज से मिले थे अहम सुराग
पुलिस को आस-पड़ोस की फुटेज से अहम सुराग मिले थे। इसी के जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
साझे में फर्म चलाते हैं तीन आरोपी
डूडा संविदाकर्मी की हत्या करने वाले तीन आरोपी अभिषेक सैनी, मो. वासित और शुभम ठाकुर साझे में फर्म चलाते हैं, जहां कागज तैयार किया जाता है। फर्म के गोदाम में राजेश पांडेय नौकरी करता और अनमोल शुभम का दोस्त है। घटना वाली रात सभी साथ थे। इन लोगों की योजना थी कि दुकान इन्हें मिल जाएगी तो राजेश पांडेय और अनमोल से दुकान चलवाएंगे लेकिन दुकानें नहीं मिलने के कारण इनका प्लान फेल हो गया था।