मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन समाज ने रविवार को पंचायत भवन में तीजोत्सव का शानदार आयोजन किया। इसमें शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना गुप्ता, प्रिया अग्रवाल बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ हुआ।
अग्रसेन समाज की महिलाओं ने मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पंचायत भवन परिसर में बच्चों के लिए खास किड्स जोन बनाया गया। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों और खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था की गई। महिलाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज रानी और तीज राजकुमारी का चयन रहा।
तीज रानी प्रतियोगिता की विजेता सोनी अग्रवाल रहीं। इसके अलावा आकर्षक हेयर स्टाइल के लिए नेहा अग्रवाल, स्माइल के लिए कृति अग्रवाल, मेहंदी के लिए दीप्ति अग्रवाल, ड्रेस अप के लिए प्रियांशी जोशी को सम्मानित किया गया। तीज राजकुमारी प्रतियोगिता में राधिका अग्रवाल विजेता और चारु अग्रवाल उपविजेता रहीं। समाज में विशेष योगदान के लिए रेखा अग्रवाल, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। महाराजा अग्रसेन समाज के अध्यक्ष सौरभ मित्तल, विकास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल अंकित, सचिन, प्रीति, मोनिका, राधिका आदि मौजूद रहे। ब्यूरो