मुरादाबाद। मुरादाबाद में सॉल्वर गैंग के सदस्यों के पकड़ने जाने की शुरुआत 2019 में हुई थी। अब तक बिहार का गैंग ही मुरादाबाद में पुलिस, एसटीएफ और एसओजी के हत्थे चढ़ता रहा है। ये पहला मौका है, जबकि हरियाणा के गैंग के सदस्य और सरगना यहां से पकड़े गए। सरगना नीरज ने पुलिस पूछताछ में इसके पीछे की कहानी भी बताई है।
पुलिस का दावा है कि नीरज ने यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली और अन्य प्रदेशों में सॉल्वर गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने की खबरें सुनी और पढ़ी। इसके बाद उसने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर परीक्षाओं में सॉल्वरों को बैठने की धंधा शुरू कर दिया गया था। अब तक कई परीक्षाओं में सॉल्वरों को बैठने में सफलत भी हो चुका है। पिछले कुछ समय से परीक्षाएं नहीं हुई थी। इस लिए इनका धंधा भी धीमा हो गया था। किन किन परीक्षाओं में ये लोग सॉल्वर बैठा चुके हैं और किन किन अभ्यर्थियों और परीक्षार्थियों को पास कराने में ये सफल हुए हैं। एसटीएफ इनकी भी जांच में जुट गई है।