फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिया के नाम की मेहंदी रचाकर व्रत रखेंगी सुहागिनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाली तीज का व्रत रविवार को सुहागिन महिलाएं हर्षोल्लास के साथ रखेंगी। इसके लिए शनिवार को दिनभर उनका तैयारियों में बीता। बाजार से शृंगार और पूजा का सामान खरीदने के अलावा मेहंदी स्टॉल पर जाकर उन्हें अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग की गई है।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। नवविवाहित महिलाओं के मायके से ससुरालीजनों के लिए उपहार भेजे जाते हैं। वहीं ससुराल पक्ष से भी महिलाओं को कपड़े, आभूषण, शृंगार या मिठाई दी जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा के अनुसार पूजा के लिए रविवार को सुबह 6.05 बजे से 8.38 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
बारिश के बावजूद महिलाएं बाजार से साड़ी, शृंगार का सामान, चूड़ी आदि की खरीदारी के लिए पहुंची। दोपहर में बाजार में चहल-पहल बढ़ गई थी। महिलाओं ने साड़ी की मैचिंग के हिसाब से सभी सामान खरीदा।
विज्ञापन

ब्यूटीशियन पिंकी सपड़ा ने बताया कि तीज के लिए ऑफर थे सात सौ रुपये से चार हजार रुपये तक के ऑफर हैं। इस समय ट्रेंड में कैराटिन और हाईलाइटिंग हैं। हेयर स्टाइल और मेकअप की बुकिंग फुल है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक की बुकिंग हैं। इसके बाद तीज के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। किटी पार्टी और क्लब की सदस्याओं की बुकिंग सबसे ज्यादा हैं। ब्यूटीशियन गीता अरोरा ने बताया कि महिलाएं हेयर एक्सटेंशन और नेल एक्सटेंशन खूब करवा रही हैं। मेकअप के लिए अलग-अलग पैकेज रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें