फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन मौत के बाद विष्णु विहार में गम का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ तीन मौत के बाद विष्णु विहार में गम का माहौल
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णु विहार के रहने नवदीप उनकी पत्नी और बच्चे की हादसे में मौत के बाद गम का माहौल है। परिवार के लोग पिलखुआ के लिए रवाना हो गए हैं। घर में केवल नवदीप की मां हैं जो बीमार चल रही हैं। इस वजह से उनको इस दुखद घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु विहार के बैंक कालोनी निवासी नवदीप मर्चेट नेवी में तैनात थे।वह गुरुवार की तड़के अपनी कार से अपनी पत्नी हिमानी पाठक एवं एक साल के बच्चे अवि पाठक के साथ गाजियाबाद अपनी एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। पिलखुआ के पास कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां बाद में मृतकों की शिनाख्त हो जाने के बाद पिलखुवा कही पुलिस ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस से संपर्क साधा। बाद में मृतक के परिजनों के घर आकर पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी जहां दंपती और उसके बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन पिलखुआ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें