फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में हकीम को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Sat, 02 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र में जाहिद नगर में एक हकीम की पत्थर से सिर कुचलकर नृशंसता से हत्या कर दी गई। हकीम की खून से लथपथ लाश उसके दवाखाने में पड़ी मिली। नए साल की पहली सुबह हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। हकीम की हत्या की वजह साफ नहीं है।
विज्ञापन




पत्नी से तलाक के बाद वह घर में अकेला रहता था। हत्या का पता तब चला जब एक मरीज दवा लेने दवाखाने पर पहुंचा। पोस्टमार्टम में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हकीम के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



कोतवाली के तंबाकूवालान निवासी हकीम जाहिद हुसैन (55) पुत्र याकूब हुसैन कटघर के जाहिद नगर में अकबर के मकान में किराये पर रहते थे। कादरी साबरी मासूमी नाम से जाहिद हुसैन का दवाखाना था। इसी मकान से वह देसी इलाज करते थे। इस मकान में वह अकेले रहते थे। पत्नी शाइस्ता परवीन को वह पंद्रह साल पहले तलाक दे चुके थे।
विज्ञापन



बेटी आयशा परवीन की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा वाजिद भी अलग रहता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कोहिनूर तिराहा निवासी उस्मान बिरयानी वाले दवा लेने हकीम के घर पहुंचे। उस्मान ने बाहर से ही आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। जबकि दरवाजा खुला हुआ था।


उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो चारपाई के पास जमीन पर खून से लथपथ हकीम की लाश पड़ी थी। उस्मान ने इस मामले की जानकारी खाली प्लाट में मौजूद लोगों को दी। इस सनसनीखेज वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या की सूचना पर एएसपी यशवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस नेे लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें