बिलारी। सपा के जिला संगठन द्वारा सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान को बिलारी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। सपा के नए क्षेत्र प्रभारी को रविवार सुबह सपा कैंप कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। समारोह में वक्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर सपा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव निवासी हाजी मोहम्मद उस्मान बीते लगभग 15 वर्ष से सपा जिला संगठन में सक्रिय हैं। जिला कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सपा ने जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान को बिलारी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है।
रविवार सुबह सपा के स्थानीय संगठन की ओर से समारोह आयोजित कर नए विधानसभा प्रभारी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा प्रभारी के लंबे अनुभव और सक्रियता का लाभ बिलारी में सपा को मिलेगा। सपा के विधानसभा प्रभारी हाजी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि किसी भी स्तर पर सपा कार्यकर्ता का शोषण और उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर सपा संगठन की सभी सहयोगी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया जाएगा। युवाओं को सपा संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
इस अवसर पर रेहान पाशा, महबूब कस्सार, अमित कुमार, इस्राइल मलिक,अलोक कुमार, सुमित कुमार, रिंकू सिंह, मसरूर हुसैन, शरीफ मलिक, रूप किशोर, अमित यादव, आमिल सिददीकी, जरीफ अंसारी, हप्पू राजा अंसारी व मोहम्मद अली फारूकी आदि रहे। संवाद